जयपुर के सिरसी में दिनदहाड़े फायरिंग, फॉर्च्यूनर सवार युवक पर 8–10 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Photo Source : Google

Posted On:Saturday, March 14, 2026

जयपुर न्यूज डेस्क: जयपुर के सिरसी इलाके में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार भारद्वाज स्कूल के पास फॉर्च्यूनर कार में बैठे एक युवक पर 8 से 10 बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। बताया जा रहा है कि हमलावर तीन अलग-अलग कारों में सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

बताया गया है कि बदमाशों ने सिरसी निवासी कमल मीणा को निशाना बनाकर हमला किया। अचानक हुई फायरिंग से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने हमलावरों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाश हाथोज फाटक की ओर भागने में सफल रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई, ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।

मामले की सूचना मिलने पर बिंदायका थाना अधिकारी विनोद कुमार, बगरू एसीपी हेमेंद्र शर्मा और करधनी थाना अधिकारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।


जयपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jaipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.